पचरंगी तप अनुष्ठान

संस्थाएं

पचरंगी तप अनुष्ठान

भीलवाड़ा।
डॉ0 साध्वी परमयशा जी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में ‘पचरंगी तप अनुष्ठान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आध्यात्मिक अवसर पर डॉ0 साध्वी परमयशा जी ने कहा कि कि पचरंगी तप का ये नयनाभिराम दृश्य सबको आकर्षित करने वाला है। तप वही कर सकता है जिसको अपने आराध्य से शक्ति मिलती है। आत्मविश्वास, दृढ़-संकल्प, साहस और मजबूत मनोबल जिसके पास होता है वही इस पथ पर अग्रसर होता है। तप वो आध्यात्मिक ज्योति है जो अंतर मन को प्रज्ज्वलित करके जीवन को निखार देती है। साध्वी विनम्रयशा जी ने तप के लिए सबको प्रेरित किया। साध्वीवृंद ने सामूहिक सुमधुर गीतिका का संगान किया। उपासक सुरेश बोरदिया ने तप पर अपने विचार व्यक्त किए। सभी तपस्वियों के प्रति साध्वीवृंद ने अनुमोदना प्रकट की।