महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

महिला मंडल के विविध आयोजन

राजराजेश्वरी नगर
अभातेममं के निर्देशानुसार ‘स्वस्थ परिवार-स्वस्थ समाज’ के अंतर्गत तेममं द्वारा ‘लेडीज मास्टर हेल्थ चेकअप कैंप’ का आयोजन किया गया। बहनों के स्वास्थ्य हेतु एस0एस0 हॉस्पिटल में मास्टर हेल्थ चेकअप करवाया गया। हेल्थ चेकअप के शुभारंभ में अध्यक्ष लता बाफना, मंत्री सीमा छाजेड़, कार्यकारिणी सदस्य ममता दुगड़, कंचन नाहर, पूर्व अध्यक्ष सरोज बैद उपस्थित रही। बहनों ने अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई। चार दिन तक नियमित रूप से चले मास्टर हेल्थ कैंप में हॉस्पिटल के डॉक्टरों एवं मैनेजमेंट वालों का स्पोर्ट रहा। मास्टर हेल्थ कैंप के आयोजन में डॉ0 प्रकाश जैन का विशेष सहयोग रहा। मंत्री सीमा छाजेड़ के प्रयास से यह कैंप सफलतापूर्वक समायोजित हुआ।