महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

महिला मंडल के विविध आयोजन

कोयंबटूर
अभातेममं के तत्त्वावधान में साध्वी उज्ज्वलप्रभा जी के सान्निध्य में तेममं द्वारा ‘परचम सफलता का’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया की अध्यक्ष्ता में एवं पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरिता दुगड़ और सेलम कार्यकारिणी सदस्य सुषमा भंसाली की उपस्थिति रही। साध्वी उज्ज्वलप्रभा जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यशाला प्रारंभ हुई। महिला मंडल की बहनों द्वारा स्वागत गीत का संगान किया गया। स्थानीय अध्यक्ष मंजु गिडिया ने राष्ट्रीय सदस्यगण एवं सभी आगंतुकों का स्वागत किया।
साध्वी अनुप्रेक्षाश्री जी ने लहरों के माध्यम से बताया कि हम किस तरह लहरों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सफल हो सकते हैं। अभातेममं राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया ने कहा कि सफलता की कोई मंजिल नहीं होती है, व्यवस्थित दिनचर्या वाले अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कन्या मंडल ने रोचक प्रस्तुति दी। स्थानीय ज्ञानशाला के बच्चों ने अतीत में तेममं ने क्या सफलताएँ प्राप्त की, उस पर एक प्रस्तुति दी। इसका संचालन ममता पुगलिया ने किया। उपासिका सुशील बाफना ने भाव व्यक्त किए। अभातेममं राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया का सम्मान किया गया। सभा अध्यक्ष उत्तम पुगलिया ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संयुक्त संचालन मंत्री आरती रांका और उपाध्यक्ष मोनिका लुणिया द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन सहमंत्री ज्योति सुराणा द्वारा किया गया। कन्या मंडल ने कोयंबटूर बूथ द्वारा अतीत दर्पण की सफल सराहनीय झाँकी प्रदर्शित की। कार्यक्रम का दूसरा चरण रेलवे स्टेशन पर चेयर उद्घाटन का रहा। रेलवे स्टेशन पर संयोजन भावना बोथरा ने किया। चेयर का अनावरण राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम सेठिया और स्थानीय अध्यक्ष मंजु गिडिया द्वारा किया गया। रेलवे स्टेशन डायरेक्टर एवं मैनेजर आदि अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभा अध्यक्ष उत्तमचंद पुगलिया ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। नीलम सेठिया ने विचार व्यक्त किए। यहाँ 11 बैंच महिला मंडल द्वारा वितरित की गई। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष सुमित्रा पारेख ने किया। सभा, तेयुप, महिला मंडल, किशोर मंडल, कन्या मंडल सभी का सहयोग रहा। मोनिका लुणिया, ज्योति सुराणा ने कार्यक्रम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।