महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

महिला मंडल के विविध आयोजन

हैदराबाद
साध्वी त्रिशला कुमारी जी के सान्निध्य में तेममं के तत्त्वावधान में कन्या मंडल के आयोजक्त्व में कार्यक्रम ‘इतिहास की परिक्रमा’ तेरापंथ भवन, सिकंदराबाद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी त्रिशला कुमारी जी ने भिक्षु स्वामी की सुमधुर गीतिका से की। कार्यक्रम का संचालन साध्वी कल्पयशा जी ने किया। कन्या मंडल प्रभारी निशा पींचा ने स्वागत किया। तेरापंथ सभा अध्यक्ष बाबूलाल बैद एवं महिला मंडल अध्यक्षा अनीता गिडिया ने कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की। कन्या मंडल संयोजिका प्रार्थना सुराणा ने जजों का परिचय दिया।
ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित नाटिका में कन्याओं के पाँच ग्रुप ने भाग लिया। निर्णय जजों एवं ऑडियंस के पॉयंट्स के माध्यम से किया गया। प्रथम मैना सुंदरी और रोहिणेय चोर ग्रुप, द्वितीय शालिभद्र गु्रप, तृतीय नेमीनाथ राजुल ग्रुप को महिला मंडल द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल के मंत्री श्वेता सेठिया, सभा के सहमंत्री धर्मेन्द्र सुराणा सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं गणमान्यजन उपस्थित थे। आभार प्रकट कन्या मंडल सहप्रभारी चंदन कोठारी ने किया।