बीज मंत्रों का जप व्यक्ति को बनाता है शक्तिशाली

संस्थाएं

बीज मंत्रों का जप व्यक्ति को बनाता है शक्तिशाली

पैंसठिया छंद अनुष्ठान का आयोजन

भीलवाड़ा

तेरापंथ भवन में साध्वी डॉ0 परमयशा जी के सान्निध्य में तेरापंथ सभा द्वारा ‘पैंसठिया यंत्र-छंद आध्यात्मिक अनुष्ठान’ का कार्यक्रम आयोजित हुआ। साध्वी डॉ0 परमयशा जी ने कहा कि क्या आप उच्च ग्रहों का योग चाहते हैं? क्या आप तनावमुक्त जीवन जीना चाहते हैं? क्या आप सफलता की उड़ान चाहते हैं? क्या आप समग्र अनुकूलता चाहते हैं? अनुकूलता चाहे शरीर की हो, मन की हो, भावों की हो या व्यापार जगत की। जीवन की हर समस्या का समाधान करता है।
साध्वीश्री जी ने उपस्थित जनमेदिनी को बताया कि किस तीर्थंकर का जाप करने से क्या लाभ होता है। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। तत्पश्चात किशोर मंडल ने मंगलाचरण किया। तेरापंथी सभा संस्था अध्यक्ष जसराज चोरड़िया ने अनुष्ठान में समागत जनमेदिनी का स्वागत भाषण से स्वागत किया। कार्यक्रम में साध्वीवृंद ने गीत का संगान किया। तेरापंथ किशोर मंडल अधिवेशन में भीलवाड़ा किशोर मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं तेरापंथ कन्या मंडल अधिवेशन में भीलवाड़ा कन्या मंडल ने तत्त्वज्ञान प्रोजेक्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में तेरापंथी सभा मंत्री योगेश चंडालिया ने आभार ज्ञापित किया। अनुष्ठान में लगभग 161 जोड़ों और अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अनुष्ठान को मंगलमय बना दिया।