अध्यात्म की ऊँचाई तक पहुँचाने का सोपान है - अनुष्ठान

संस्थाएं

अध्यात्म की ऊँचाई तक पहुँचाने का सोपान है - अनुष्ठान

विजयनगर।
मुनि रश्मिकुमार जी के सान्निध्य में मुनि प्रियांशु कुमार जी के निर्देशन में दंपति आराधना अनुष्ठान का आयोजन अर्हम भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण से हुआ। मुनि रश्मि कुमार जी ने कई मंत्रों की साधना करवाते हुए उनके महत्त्व को बताया। मुनि प्रियांशु कुमार जी ने कहा कि विघ्न-हरण ग्रह-शांति का यह अनुष्ठान एक दुर्लभ अनुष्ठान है। इसमें भाग लेकर व्यक्ति अपने जीवन को सुखी और समृद्ध बना सकता है। कार्यक्रम में अभातेयुप से प्रबुद्ध विचारक दिनेश पोखरणा, सभा अध्यक्ष प्रकाश गांधी एवं उनकी टीम सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन परिषद उपाध्यक्ष विकास बांठिया ने किया।