बूस्टर डोज वेक्सिनेशन लगाया

संस्थाएं

बूस्टर डोज वेक्सिनेशन लगाया

विजयनगर।
तेरापंथी सभा विजयनगर के तत्त्वावधान में वृहद महानगरपालिका के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को कोविशील्ड बूस्टर डोज निःशुल्क लगाया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक मंत्री मंगल कोचर एवं सहमंत्री लाभेश कांसवा, ज्ञानू नाहटा की विशेष भूमिका रही। अध्यक्ष प्रकाश गांधी ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष राजेश चावत, उपाध्यक्ष मनोहर बोहरा, विनोद पारख, संगठन मंत्री ललित सेठिया, बाबूलाल बोथरा, महेन्द्र, टेबा एवं कई सदस्य उपस्थित थे।