
महिला मंडल द्वारा प्रतिक्रम कार्यशाला के आयोजन
राउरकेला
उपासक के उपस्थिति में महिला मंडल की कार्यशाला संपादित हुई। शुरुआत उपासकद्वय ने नमस्कार महामंत्र से की। इसके बाद प्रेरणा गीत का संगान महिला मंडल की बहनों ने किया। मंडल की अध्यक्षा सरोज गोलछा ने प्रतिक्रमण कार्यशाला के बारे में बताया। तत्पश्चात संपत भंसाली ने प्रतिक्रमण के बारे में विस्तार से बताया। प्रवक्ता उपासक पवन ने बताया कि प्रतिक्रमण क्या है और हमें क्यों करना चाहिए? सहयोगी उपासक आदित्य ने प्रतिक्रमण कब करना चाहिए, क्यों करना चाहिए और कैसे करना चाहिए? के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन और आभार ज्ञापन संगीता दुगड़ ने किया।