अणुव्रत संवर्धन यात्रा

संस्थाएं

अणुव्रत संवर्धन यात्रा

कुर्ला (मुंबई)।
अणुव्रत समिति द्वारा ‘संवर्धन यात्रा’ का आयोजन कुर्ला-काजुपाड़ा क्षेत्र में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। मंगलाचरण अणुव्रत परिवार कुर्ला द्वारा किया गया। आचार संहिता का वाचन संरक्षक राजकुमार चपलोत द्वारा किया गया। अणुव्रत समिति, मुंबई मंत्री वनिता बाफना ने केंद्र के द्वारा निर्देशित सभी कार्यों का विवरण दिया। अध्यक्ष कंचन सोनी ने कहा कि अणुव्रतों को अपने तक ही न रखते हुए जन-जन तक पहुँचाएँ और हर घर नशामुक्त बने। अणुव्रत समिति सहमंत्री प्रियंका एवं प्रेमलता सिसोदिया ने अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण कुर्ला काजुपाड़ा संयोजक भारती राठौड़ ने किया।
इस अवसर पर विभिन्न सभा-संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ललित लोढ़ा ने एवं आभार ज्ञापन राजेश सियाल ने किया। इसी क्रम में अणुव्रत समिति द्वारा संवर्धन यात्रा का आयोजन वाशी नवी मुंबई क्षेत्र में साध्वी पंकजश्री जी के सान्निध्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। मंगलाचरण अणुव्रत परिवार नवी मुंबई एवं भिक्षु भक्ति मंडल वाशी द्वारा किया गया। अणुव्रत समिति अध्यक्षा कंचन सोनी ने अपने विचार व्यक्त किए।
साध्वी पंकजश्री जी ने अणुव्रत के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं गीत की प्रस्तुति दी। साध्वी शारदाप्रभा जी, तेरापंथ सभा, वाशी अध्यक्ष विनोद बाफना, तेयुप अध्यक्ष महावीर सोनी, तेममं से इंदु बडाला ने अपने विचार रखे। स्वागत भाषण अणुव्रत समिति क्षेत्रीय संयोजक नवी मुंबई पवन परमार ने किया। सम्मान अणुव्रत प्रेमी इक्कलबाज कंवारे, अणुव्रत समिति, मुंबई एवं तेरापंथ समाज वाशी द्वारा साहित्य एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सभा-संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पंकज चंडालिया ने एवं आभार ज्ञापन सुनील मेहता ने किया।