पर्वाधिराज पर्युषण पर्व कार्यक्रम

संस्थाएं

पर्वाधिराज पर्युषण पर्व कार्यक्रम

रायसिंहनगर।
तेरापंथी सभा के तत्त्वावधान में तेममं, तेयुप के सहयोग से पर्वाधिराज पर्युषण पर्व उत्साह से मनाया गया। उपासिका पुष्पा बरड़िया एवं हर्षलता दुधोड़िया के निर्देशन में धार्मिक आराधना व्यवस्थित रूप से हुई। खाद्य संयम दिवस, स्वाध्याय दिवस, सामायिक दिवस, वाणी संयम दिवस, अणुव्रत चेतना दिवस, जप दिवस एवं ध्यान दिवस बहुत ही उत्साह व उमंग से मनाया गया। प्रतिदिन प्रातःकाल गुरु वंदना, भक्तामर, चौबीसी का संगान किया गया। सुबह के व्याख्यान के अंतर्गत कालचक्र, तीर्थंकर परंपरा, भगवान ऋषभ देव, भगवान मल्लिप्रभु, भगवान अरिष्टनेमि, पार्श्वप्रभु एवं भगवान महावीर के पूर्व सत्ताइस भवों का भावपूर्ण विवेचन उपासिका बहन पुष्पा बरड़िया ने किया। उपासिका हर्षलता दुधोड़िया ने गुरुदेव द्वारा निर्देशित विशेष दिवसों पर सरल भाषा में विशद विवेचन किया। सभी विषयों पर गीतिकाओं का मधुर संगान किया गया।
दोपहर को जिज्ञासा समाधान व पच्चीस बोलों को समझाया गया। ज्ञानशाला के बच्चों के द्वारा ‘ज्ञानशाला संस्कारों की शाला’ विषय पर परिसंवाद प्रस्तुति दी गई। सायंकालीन गुरुवंदना व प्रतिक्रमण नियमित रूप हुआ। रात्रिकालीन कार्यक्रम में बंधन टूटे वंदन से, आचार्य भिक्षु के सिद्धांत दान, दया व लौकिक लोकोत्तर को व्याख्यायित किया गया। आचार्यों के जीवन की महत्त्वपूर्ण घटनाओं पर प्रकाश डाला गया। प्रश्न मंच व अभिनव अंत्याक्षरी का कार्यक्रम रखा गया। तपस्या सामायिक जप, मौन आदि की आराधना करने में श्रावक-श्राविकाएँ जागरूक रहें। सभी कार्यक्रमों में सभा के अध्यक्ष रविंद्र जैन, मंत्री संजय बोथरा, महिला मंडल अध्यक्ष मंजु बोथरा, मंत्री सुनीता पटावरी, टीपीएफ, तेयुप एवं पूरे श्रावक समाज का सहयोग प्राप्त हुआ।