विकास महोत्सव के विविध आयोजन विकास के श्लाका पुरुष थे आचार्यश्री तुलसी

संस्थाएं

विकास महोत्सव के विविध आयोजन विकास के श्लाका पुरुष थे आचार्यश्री तुलसी

राजराजेश्वरी नगर
शासनश्री साध्वी शिवमाला जी के सान्निध्य में आचार्य तुलसी के विकास महोत्सव का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। शासनश्री ने आचार्य तुलसी को साध्वी श्रेणी के उत्थान का जनक बताया। उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की। उसी की निष्पत्ति है आज साध्वियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ी हैं। समण श्रेणी, उपासक श्रेणी, महिला मंडल, तेयुप, ज्ञानशाला सभी गुरु तुलसी की ही देन है। तुलसी गणी ने तेरापंथ समाज ही नहीं समग्र राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाई।
साध्वी अर्हमप्रभाजी, साध्वी रतनप्रभा जी ने गीतिका के साथ अपनी भावनाएँ व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन साध्वी अमितरेखा जी ने किया। सभाध्यक्ष छतरसिंह सेठिया, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज डागा, तेममं अध्यक्ष लता बाफना, उपाध्यक्ष शोभा बोथरा ने आचार्य तुलसी द्वारा धर्मसंघ में किए गए विकास कार्यों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।