क्या खोया क्या पाया

संस्थाएं

क्या खोया क्या पाया

राजराजेश्वरी नगर।
शासनश्री साध्वी शिवमाला जी के सान्निध्य में तेममं के तत्त्वावधान में कन्या मंडल द्वारा टॉक शो का आयोजन किया गया। आजादी के 75 साल बाद हमने क्या पाया और क्या खोया? जिसका विषय ‘शिक्षा और रोजगार’ सर्वप्रथम कन्या मंडल प्रभारी सुधा दुगड़ ने सभी का स्वागत किया। साध्वीश्री जी, महिला मंडल अध्यक्षा, सभा अध्यक्ष-मंत्री एवं तेयुप अध्यक्ष ने विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कन्याओं ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। दो ग्रुप बनाए गए, जिन्होंने आपस में डिबेट किया, कन्याओं के साथ-साथ उपस्थित श्रावक समाज ने भी इसमें भाग लिया।
साध्वीश्री जी ने कहा कि शिक्षा, संस्कार एवं रोजगार दोनों ही एक उत्तम जीवन के लिए आवश्यक हैं। महिला मंडल मंत्री ने विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। लगभग 23 कन्याओं ने इसमें भाग लिया। मुख्य भूमिका संयोजिका प्रेक्षा सुराणा, सह-संयोजिका आर्य संचेती ने निभाई, सभी सह-कन्याओं ने अपने विचार रखे। सह-प्रभारी पूनम दुगड़ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।