वाव-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

वाव-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

बालोतरा।
अखिल भारतीय तेरापंथ कन्या मंडल के तत्त्वावधान में तेममं के निर्देशन में कन्या मंडल द्वारा मुनि मोहजीत कुमार जी के सान्निध्य में वाद-विवाद प्रतियोगिता आजादी के 75 वर्षों में क्या खोया और क्या पाया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुनिश्री द्वारा नमस्कार महामंत्र से की गई। कन्याओं द्वारा प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया गया। कार्यक्रम में निर्णायकगण रहे अभातेममं कार्यकारिणी सदस्य व मारवाड़ क्षेत्र प्रभारी सारिका बागरेचा और जयश्री बरड़िया। प्रतियोगिता का विषय था ‘शिक्षा और रोजगार’।
प्रतियोगिता में कुल 13 कन्याओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रथम स्थान दिव्या बाफना, तनिषा चोपड़ा, द्वितीय स्थान पर खुशी बाफना एवं तृतीय स्थान पर छवि वैद मेहता। निर्णायकगण और कन्या मंडल प्रभारी श्वेता सालेचा द्वारा भावों की अभिव्यक्ति दी गई। महिला मंडल मंत्री संगीता बोथरा द्वारा आभार ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में ज्ञानशाला के प्रशिक्षक, बच्चे, बुजुर्ग महिलाएँ और लगभग 50 लोगों की उपस्थिति रही। कन्या मंडल सह-संयोजिका मनीषा ओस्तवाल ने भी प्रतियोगिता में सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन कन्या मंडल संयोजिका साक्षी वैद मेहता द्वारा किया गया।