पर्युषण पर्व का आयोजन

संस्थाएं

पर्युषण पर्व का आयोजन

विशाखापट्टनम्।
मुनि दीप कुमार जी के सान्निध्य में उल्लासपूर्ण वातावरण में पर्युषण पर्व का आयोजन तेरापंथी सभा विशाखापट्टनम् द्वारा किया गया। आठों ही दिन मुनि दीप कुमार जी के प्रवचन भगवान महावीर की आध्यात्मिक यात्रा और निर्धारित विषयों पर हुए। मुनिश्री का प्रवचन सुन उपस्थित जनता मंत्रमुग्ध बन जाती। संवत्सरी के दिन मुनिश्री का लगभग साढ़े छः घंटे प्रवचन हुआ। बाल मुनि काव्य कुमार जी के निर्धारित विषयों पर गीत और वक्तव्य हुए। पर्युषण के 7 दिन अखंड नवकार मंत्र का जप चला। सायं सामूहिक प्रतिक्रमण हुआ। पर्युषण में अच्छी संख्या में तेले, अठाई, नौ आदि तपस्याएँ हुई। संवत्सरी पर अष्ट प्रहरी, छः प्रहरी, चार प्रहरी, करीब 70 पौषध हुए। क्षमापना कार्यक्रम के साथ पर्युषण पर्व परिसंपन्न हुआ। पर्युषण के आठों दिन तेरापंथ महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण हुआ।