मासखमण तप अभिनंदन के कार्यक्रम

संस्थाएं

मासखमण तप अभिनंदन के कार्यक्रम

कांदिवली
साध्वी निर्वाणश्री जी के सान्निध्य में कनिष्का बरड़िया के मासखमण तप का अनुमोदन किया गया। साध्वी निर्वाणश्री जी ने कहा कि बरड़िया परिवार भी साधुवाद का पात्र है, जिन्होंने उनकी लाड़ली कनिष्का को विशेष अनुष्ठान के लिए प्रेरित किया। कनिष्का ने प्रबल आत्मशक्ति का जागरण किया है। साध्वी डॉ0 योगक्षेमप्रभा जी ने कहा कि कनिष्का ने 19 वर्ष की लघु वय में विशेष मानसिक शक्ति का परिचय दिया है। अष्ट प्रहरी पौषध के साथ ही यह तपोयज्ञ को नया आयाम दे रही है।
साध्वी मुदितप्रभा जी ने साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभा जी के संदेश का वाचन किया। साध्वी लावण्यप्रभा जी, साध्वी कुंदनयशा जी, साध्वी मुदितप्रभा जी तथा साध्वी मधुरप्रभा जी ने गीत का संगान कर तपस्या की अनुमोदना की। तेरापंथ सभा, मुंबई से नवरत्न गन्ना, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, एसटीएमएफ के अध्यक्ष विनोद बोहरा, तेरापंथी सभा कांदिवली के अध्यक्ष पारस दुगड़, मलाड़ से अध्यक्ष इंदर कच्छारा, तेममं, मुंबई से कन्या मंडल सह-प्रभारी नूतन लोढ़ा मरुधर मित्र मंडल के धनपत सेठिया, तेयुप, कांदिवली अध्यक्ष नवनीत कच्छारा, परिवार से उषा देवी बरड़िया, श्वेता बरड़िया, पूजा जैन आदि ने तपस्वी कनिष्का का अभिनंदन किया। कांदिवली महिला मंडल की बहनों ने गीत के द्वारा कनिष्का का तप अनुमोदन किया। तप आराधिका विनीता बाफना ने साध्वीप्रमुखाश्री का संदेश कनिष्का बरड़िया को उपहृत किया। मंच संचालन साध्वी डॉ0 योगक्षेमप्रभा जी ने किया।