एपिटोम ऑफ एस्पेक्टो शिविर

संस्थाएं

एपिटोम ऑफ एस्पेक्टो शिविर

राजराजेश्वरी नगर।
शासनश्री साध्वी शिवमाला जी के सान्निध्य में तेममं के तत्त्वावधान में कन्या मंडल द्वारा आयोजित एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ कन्या मंडल द्वारा मंगलाचरण से हुआ। कन्या मंडल प्रभारी सुधा दुगड़ ने सभी का स्वागत किया। महिला मंडल अध्यक्ष लता बाफना ने विचार प्रस्तुत किए। सभा अध्यक्ष छतर सेठिया, तेयुप अध्यक्ष कौशल लोढ़ा ने शिविर हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की। शासनश्री साध्वीश्री ने कहा कि कन्याएँ दो कुलों को उजागर करती हैं। उनमें बचपन से ही संस्कारों का संपोषण होना चाहिए। साध्वी अर्हमप्रभा जी ने 24 तीर्थंकर एवं स्वास्थ्य के बारे में रोचक बातें बताई। साध्वी रत्नप्रभा जी ने अपने उद्गार व्यक्त किए। लगभग 21 कन्याओं ने शिविर में भाग लिया। शिविर के समायोजन में मंत्री सीमा छाजेड़, संयोजिका प्रेक्षा सुराणा का सहयोग रहा। संचालन सह-संयोजिका आर्य संचेती ने किया। आभार सह-प्रभारी पूनम दुगड़ ने किया।