गीत प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

गीत प्रतियोगिता का आयोजन

कांटाबाजी।
मुनि प्रशांत कुमार जी के सान्निध्य में ‘एक शाम वतन के नाम’ गीत प्रतियोगिता तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा आयोजित हुई। मुनि प्रशांत कुमार जी ने कहा कि देश-भक्ति के गीतों की सुंदर प्रतियोगिता आयोजित हुई। देशभक्ति के गीत सभी को प्रिय लगते हैं। देशभक्ति गीत सुनने से देश-प्रेम जागृत होता है। हमारा व्यवहार एवं आचरण से देश की ताकत बढ़ती है। नागरिक का आचरण देश-प्रेम से जुड़ा हुआ होना चाहिए। कांटाबाजी में प्रतिभाओं का भंडार है। इसी तरह अपना विकास करते रहें।
मुनि कुमद कुमार जी ने कहा कि देश के लिए जज्बा, जुनून केवल शब्दों में न हो वह हमारे जीवनशैली, विचारों में होना चाहिए। व्यक्ति अपने आपमें परिवर्तन लाए तो समाज एवं राष्ट्र का सर्वांगीण विकास होगा। कन्या मंडल संयोजिका पूजा ने देश के महत्त्व को बताया। जूनियर ग्रुप से प्रथम इशिका, द्वितीय तनुष्का, तृतीय पूजा रही। सीनियर ग्रुप से प्रथम स्थान ऋतु, द्वितीय ज्योति एवं तृतीय घासीराम ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका संजय जैन एवं सुनीता एस0 ने पूर्ण की। कार्यक्रम का संचालन पूजा जैन ने किया एवं आभार ज्ञापन कन्या मंडल सह-संयोजिका आंचल जैन ने किया।