होम हेल्पर्स कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

होम हेल्पर्स कार्यशाला का आयोजन

कोयंबटूर।
तेममं के तत्त्वावधान में अभातेममं के निर्देशानुसार समृद्ध राष्ट्रीय परियोजना के अंतर्गत होम हेल्पर्स कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से उपासिका बहन ललिता बरलोटा ने किया। मंगलाचरण महिला मंडल की बहनेंµस्नेहलता नाहटा व अंशु रांका के द्वारा हुआ। स्वागत भाषण मंत्री आरती रांका ने किया। साध्वी धैर्यप्रभा जी ने तमिल भाषा में साधु के महाव्रतों के बारे में जानकारी दी। साध्वीश्री जी की प्रेरणा से 7 तमिल हेल्पर्स ने आजीवन मांसाहार का त्याग और 5 तमिल बहनों ने 1 साल के लिए महीने में एक बार का त्याग किया।
मुख्य अतिथि गाइनो डॉ0 भारती सिंह ने महिलाओं में होने वाली मासिक धर्म के उतार-चढ़ाव के बारे में अवगति दी। जनरल फिजिशियन डॉ0 शालिनी ने अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ और निरोग कैसे रख सकते हैं, उनके बारे में जानकारी दी। एलआईसी एजेंट भरत बोहरा ने मनी सेविंग के बारे में जानकारी दी। सभी मुख्य अतिथियों का साहित्य व पंचरंगी दुपट्टा से सम्मान अध्यक्ष मंजु गिडिया, आरती रांका व सुमन सुराणा द्वारा किया गया।
महिला मंडल, कन्या मंडल द्वारा संयुक्त होम हेल्पर्स बहनों को मनोरंजक गेम्स आदि खिलवाए गए। और प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। सहमंत्री कनकप्रभा बुच्चा ने बताया कि तुलसी शिक्षा परियोजना के अंतर्गत नेहरू विद्यालय के विद्यार्थी को साल-भर स्कूल फीस की राशि महिला मंडल से प्रदान की गई।
कार्यशाला का संयोजन व धन्यवाद ज्ञापन तमिल भाषा में उपासिका ललिता बरलोटा ने किया। साध्वी अनुप्रेक्षाश्री जी और साध्वी सन्मतिप्रभा जी ने मंगलपाठ सुनाया। कार्यक्रम में कुल 70 बहनों की उपस्थिति रही।