जप अनुष्ठान का आयोजन

संस्थाएं

जप अनुष्ठान का आयोजन

कांकरोली।
साध्वी मंजुयशा जी के सान्निध्य में आयोजित तेममं की ओर से जैन धर्म के बीज मंत्र का सामूहिक जप अनुष्ठान का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस आध्यात्मिक जप अनुष्ठान में स्वस्तिक आकार में 108 पति-पत्नी के जोड़े एवं अन्य जोड़े कुल मिलाकर लगभग 145 पति-पत्नी के जोड़े संभागी रहे। जोड़ों के अतिरिक्त भी काफी संख्या में भाई-बहन उपस्थित थे। इसमें बीज मंत्र की एक माला एवं 27 बार उवसग्गहरं स्तोत्र तथा पूर्व में पार्श्वनाथ प्रस्तुति का सामूहिक मंगल संगान किया। अनुष्ठान का प्रारंभ साध्वीश्री जी ने नमस्कार महामंत्र के मंगल उच्चारण से किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तेरापंथ सभा के अध्यक्ष प्रकाश सोनी आदि तेयुप के सदस्य, महिला मंडल की अध्यक्षा-मंत्री आदि एवं कन्या मंडल की बहनों तथा टीपीएफ के कार्यकर्ता आदि सभी का सहयोग रहा। तेममं मंत्री मनीषा कच्छारा ने आभार प्रकट किया। घोइंदा, विनोल, बोरज, भाणा, आदि क्षेत्र से भाई-बहनों ने भाग लिया।