विशाल जनमेदिनी को किया आध्यात्मिक संकल्पों से संकल्पित

संस्थाएं

विशाल जनमेदिनी को किया आध्यात्मिक संकल्पों से संकल्पित

माधावरम्, चेन्नई।
तेरापंथ माधावरम् ट्रस्ट के तत्त्वावधान में मुनि सुधाकर कुमार जी द्वारा नववर्ष का शुभारंभ मंगल मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुआ। नमस्कार महामंत्र से शुरू कार्यक्रम में दर्शना, अनुकृति छल्लाणी ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। प्रबंध न्यासी घीसूलाल बोहरा ने स्वागत स्वर प्रस्तुत किया। मुनि सुधाकर कुमार जी ने चौबीस तीर्थंकरों की स्तुति के साथ विभिन्न आध्यात्मिक अनुष्ठान प्रारंभ करवाया। विशाल जनमेदिनी ने मुनिश्री से आध्यात्मिक संकल्प ग्रहण कर अपने आपको संकल्पित किया। मुनि नरेश कुमार जी ने पैंसठिया छंद का संगान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सुराणा ने किया।