गुरुदेव श्री तुलसी मानवता के मसीहा थे

संस्थाएं

गुरुदेव श्री तुलसी मानवता के मसीहा थे

आचार्यश्री तुलसी के 109वें जन्मोत्सव के आयोजन

विजयनगर
मुनि रश्मि कुमार जी के सान्निध्य में आचार्यश्री तुलसी का 109वाँ जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर ‘एक शाम तुलसी के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संघ गायक महेंद्र सिंघी ने गुरुदेव के अनेक अविस्मरणीय गीतों का संगान किया। इसी कड़ी में अणुव्रत रैली के माध्यम से अणुव्रत दिवस मनाया गया, जिसमें आचार्य महाप्रज्ञ स्कूल के बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। मुनि रश्मि कुमार जी ने आचार्य श्री तुलसी के अनेक अवधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मुनि प्रियांशु कुमार जी ने भी अपने वक्तव्य में गुरुदेव तुलसी के प्रति भाव प्रकट किए। सभा अध्यक्ष प्रकाश गांधी, महिला मंडल उपाध्यक्ष महिमा पटावरी, ज्ञानशाला संयोजिका मनीषा घोषल ने स्वागत किया। श्रावक समाज से सुवालाल चावत, पिस्ताबाई, संतोष बाई, मिश्री लाल गांधी ने भी अपनी भावनाएँ रखी। संचालन राजेश चावत ने किया।