वृहद मंगल पाठ का आयोजन

संस्थाएं

वृहद मंगल पाठ का आयोजन

देशनोक।
मुनि आकाश कुमार जी के सान्निध्य में दीपावली पर विभिन्न प्राचीन मंत्रों से युक्त वृहद मंगल पाठ का आयोजन किया गया। इस प्रकार की मांगलिक का आयोजन देशनोक के इतिहास में संभवतः प्रथम बार था। देशनोक श्रावक-श्राविकाओं के लिए भी यह नया और सुखद अनुभव था। तेयुप के तत्त्वावधान में तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा आयोजित दीपावली एवं भगवान महावीर निर्वाण दिवस पर दीपों का त्योहार-त्याग का उपहार द्वारा देशनोक गाँव के लगभग शताधिक श्रावक-श्राविकाओं ने संकल्प ग्रहण किए।