उत्सव रिश्तों का प्रेम देवरानी-जेठानी का कार्यक्रम

संस्थाएं

उत्सव रिश्तों का प्रेम देवरानी-जेठानी का कार्यक्रम

जसोल।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं द्वारा शासनश्री साध्वी सत्यप्रभा जी के सान्निध्य में सोहनी देवी सालेचा की अध्यक्षता में ‘उत्सव रिश्तों का, प्रेम देवरानी-जेठानी का’ कार्यशाला का आयोजन किया गया।
शासनश्री साध्वी सत्यप्रभा जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से गोष्ठी शुभारंभ हुआ। युवती व महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण गीत गाए। महिला मंडल मंत्री ममता मेहता ने सभी का स्वागत किया। कुल पाँच ग्रुप में से तीन ग्रुप ने देवरानी-जेठानी के ग्रुप में भाग लिया। टोटल चार राउंड में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहला राउंड में परिचय के साथ ‘प्रश्न-उत्तर’ बाकी राउंड में ‘वन मिनट गेम’ खिलाए गए।
शासनश्री साध्वी सत्यप्रभा जी ने कहा कि संयुक्त एवं एकल परिवार की अपनी-अपनी एहमियत होती है। संयुक्त परिवार में अनेक रिश्तों में एक महत्त्वपूर्ण रिश्ता हैµदेवरानी-जेठानी का। रिश्तों में मिठास बनी रहने की मंगलभावना प्रेषित की। टीम के निर्णायक उपाध्यक्ष नीतू सालेचा ने जीतने वाली जोड़ी को इनाम दिया। साथ में सबका आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अरुणा डोसी ने किया। बहनों की उपस्थिति सराहनीय रही।