आध्यात्मिक मिलन समारोह

संस्थाएं

आध्यात्मिक मिलन समारोह

कांदिवली।
साध्वी निर्वाणश्री जी एवं साध्वीवृंद का कांदिवली में रूपचंद दुगड़ के निवास स्थान से दहिसर के लिए विहार हुआ। साथ ही भायंदर से साध्वी विद्यावती जी व साध्वीवृंद का विहार तेरापंथ भवन, कांदिवली की ओर हुआ। दोनों का आध्यात्मिक मिलन बोरीवली के सुरोमय संजय गांधी नेशनल पार्क में हुआ। मिलन समारोह का रोमहर्षक दृश्य बयां नहीं किया जा सकता। मानो जैसे जनसैलाब उमड़ पड़ा हो। दोनों विहार में 200 से अधिक उपस्थिति रही। विहार को सफल बनाने में कांदिवली, बोरीवली, मलाड़, दहिसर, मीरा रोड, भायंदर की सभी सभा-संस्था की उपस्थिति रही।