मंगलभावना समारोह के आयोजन

संस्थाएं

मंगलभावना समारोह के आयोजन

कोयंबटूर
साध्वी उज्ज्वलप्रभा जी के सान्निध्य में मंगलभावना समारोह आयोजित किया गया। साध्वी उज्ज्वलप्रभा जी द्वारा नमस्कार मंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महिला मंडल की बहनों ने गीतिका प्रस्तुत की। ज्ञानशाला के नन्हे-मुन्ने ज्ञानार्थियों ने विदाई गीतिका की प्रस्तुति दी। कन्या मंडल की प्रभारी ममता पुगलिया व कन्या मंडल की बेटियों ने वार्तालाप दृश्य के माध्यम से प्रेरक संदेश संवाद व गीतिका प्रस्तुत की। साध्वी उज्ज्वलप्रभा जी ने कहा कि श्रद्धा-निष्ठा रूपी खरा मोती हर व्यक्ति के पास है उसका मूल्यांकन करना चाहिए। साध्वी अनुप्रेक्षाश्री, साध्वी प्रबोधयशा जी ने अपने विचार व्यक्त किए। साध्वी सन्मतिप्रभा जी और साध्वी धैर्यप्रभा जी की उपस्थिति रही।
मंगलभावना समारोह में सभा-संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ श्रावक उपासक शांतिलाल बोहरा, स्थानीय सभा के अध्यक्ष उत्तमचंद पुगलिया, महासभा सदस्य व स्थानीय मंत्री अजय बुच्चा, तेयुप अध्यक्ष मनोज बाफना, धर्मीचंद बोथरा, कुलदीप बोहरा, जैन सुख बैद, ओजस बुच्चा, महिला मंडल मंत्री आरती रांका आदि अनेक गणमान्यजनों ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम का संयोजन महिला मंडल की सहमंत्री कनक बुच्चा ने किया।