द पॉवर ऑफ पॉजिटिविटी कार्यशाला

संस्थाएं

द पॉवर ऑफ पॉजिटिविटी कार्यशाला

उधना।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं, उधना द्वारा साध्वी लब्धिश्री जी के सान्निध्य में नारी लोक द्वारा निर्देशित ‘द पावर ऑफ पॉजिटिविटी’ कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी लब्धिश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र एवं तत्पश्चात महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण से किया गया। साध्वी जिज्ञासाप्रभा जी ने कहानी के माध्यम से बताया कि कैसे सकारात्मक सोच से हमारी भाव धारा निर्मल बन सकती है। साध्वी लब्धिश्री जी ने कहा कि सत्संग, सतगुरु, सत्-साहित्य इनका सहयोग होने से हमारी भाव धारा निर्मल बनेगी एवं पॉजिटिविटी संपूर्ण व्यक्ति को प्रभावित करती है तथा पॉजिटिविटी से मन-मस्तिष्क शांत रहता है। कार्यक्रम में अध्यक्षा जशु बाफना, उपाध्यक्षा महिमा चोरड़िया, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी बहनों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारिणी सदस्या रेखा चपलोत ने किया। आभार मंत्री सुनीता चोरड़िया ने किया।