
आध्यात्मिक अनुष्ठान
अमराईवाडी।
अभातेममं के निर्देशन में तेममं द्वारा शासनश्री साध्वी सरस्वती जी के सान्निध्य में दीपावली पावन पर्व पर भगवान महावीर की आराधना करते हुए आध्यात्मिक अनुष्ठान किया गया। नमस्कार महामंत्र के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महिला मंडल की बहनों ने महावीर अष्टकम् का संगान किया। साध्वी तरुणप्रभा जी ने अनुष्ठान संपादित करवाया।
अध्यक्ष संगीता सिंघवी ने स्वागत वक्तव्य दिया एवं आभार ज्ञापन मंत्री लक्ष्मी सिसोदिया ने किया। सभा अध्यक्ष, मंत्री सहित संपूर्ण श्रावक-श्राविका समाज की उपस्थिति रही।