
शांति निवास वृद्धाश्रम में जलपान
बेहाला।
महापर्व दीपावली के उपलक्ष्य में तेयुप, बेहाला द्वारा शांति निवास वृद्धाश्रम में सदस्यों को जलपान कराया एवं उन्हें दीपावली पर एकांतवास के अंधेरे दूर कर परिवार का आनंद प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वृद्धा आश्रम की संयोजिका रीना सेन ने मंगलाचरण करते हुए तेयुप के सभी सदस्यों के लिए मंगलकामना हेतु प्रार्थना की। इस सेवा कार्य में सभी सदस्यों का पूर्ण योगदान रहा। यह कार्यक्रम हनुमानमल सेठिया के सौजन्य से संपन्न हुआ। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी राजश्री सेठिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम को संचालित करने में अपना योगदान दिया। परिषद के उपाध्यक्ष सुनील भंसाली, मंत्री राहुल मनोत, संगठन मंत्री अभिषेक बैंगाणी आदि अनेक जन उपस्थित रहे।