
फूड डिस्ट्रीब्यूशन
दक्षिण मुंबई।
तेरापंथ किशोर मंडल ने तेयुप के मार्गदर्शन में ‘फूड डिस्ट्रीब्यूशन’ का आयोजन किया। उन्होंने मरीन लाइन स्टेशन और चरनी रोड, स्टेशन के पास करीब 200 जरूरतमंद लोगों में खाना वितरण किया तथा बच्चों को जूस भी दिया। तेरापंथ किशोर मंडल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। इस अभियान में दिशांत ढेलरिया, तन्मय झवेरी, वीर कच्छारा, अर्थ कच्छारा, संयम धाकड़, ध्रुव धींग, हर्ष सिंघवी, मोक्ष वागरेचा, ऋषि धाकड़, विश्व डागलिया, हीत मेहता, मुदित बोलिया, दर्शन डागलिया ने भाग लिया।