
शांति का संबंध मन से है
अमरनगर, जोधपुर।
शासनश्री साध्वी सत्यवती जी के सहवर्तनी साध्वी पुण्यदर्शना जी व साध्वी शशिप्रज्ञा जी के सान्निध्य में मंगलदीप में मंगल प्रवचन का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की बहनें-दिलखुश तातेड़, चेतना घोड़ावत व सविता तातेड़ ने की। साध्वी शशिप्रज्ञा जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज इंसान अपनी वृत्तियों का गुलाम बना हुआ है। हमारी दासता छूटे और चेतना के समीप अपने आपको लगाएँ। साध्वी पुण्यदर्शना जी ने कहा कि व्यक्ति पुरुषार्थ करें। बिना पुरुषार्थ के हम कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकते। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन आयोजक कैलाश सिंघवी द्वारा किया गया।