दीपावली मिलन महोत्सव का आयोजन

संस्थाएं

दीपावली मिलन महोत्सव का आयोजन

दक्षिण मुंबई।
शासनश्री साध्वी सोमलता जी के सान्निध्य में महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के तत्त्वावधान में दीपावली मिलन महोत्सव का आयोजन हुआ। नमस्कार मंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंगलाचरण नितेश धाकड़, दिनेश धाकड़, अशोक बरलोटा, अशोक धींग, रौनक धाकड़ ने गीत का संगान किया। साध्वी सोमलता जी ने कहा कि चूने-मिट्टी से सुंदर बने मकान प्रसन्नता नहीं देते, बल्कि प्रेम, त्याग, सहिष्णुता, सौहार्द से सुसज्जित परिवार में ही खुशहाली होगी।
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने 2023 में आचार्यश्री महाश्रमण जी को राजकीय अतिथि के रूप में सम्मानित करने में अपनी भूमिका अदा करने की घोषणा की। हास्य कवि द्वारका प्रसाद जालान ने हास्यात्मक प्रसंगों के माध्यम से सुखद जिंदगी के रहस्यात्मक सूत्रों का उल्लेख किया। दिलीप सरावगी ने अपने विचार रखे।
साध्वी शकुंतला कुमार जी, साध्वी जागृतप्रभा जी ने गीत गाया। साध्वी संचितयशा जी ने सहिष्णुता की अनुप्रेक्षा व साध्वी रक्षितयशा जी ने कार्यक्रम की प्रस्तुति गीत से दी। महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के अध्यक्ष किशनलाल डागलिया ने स्वागत भाषण व कार्याध्यक्ष कुंदनमल धाकड़ ने अपनी भावना व्यक्त की।
तेरापंथी सभा के अध्यक्ष गणपतलाल डागलिया ने द्वारका प्रसाद जालान व देवेंद्र डागलिया ने राहुल नार्वेकर का परिचय दिया। मुंबई सभा के अध्यक्ष मदनलाल तातेड़ ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। एस0के0 जैन व डायरेक्टर ने महाप्रज्ञ विद्यालय की गतिविधियों का परिचय दिया व महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर वनिता ने पीपीटी के माध्यम से स्कूल की जानकारी दी। कन्या मंडल, महिला मंडल व ज्ञानशाला ने ‘नेम-राजुल’ परिसंवाद की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के मंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया व सभा मंत्री दिनेश धाकड़ ने किया। आभार ज्ञापन तेयुप के अध्यक्ष नितेश धाकड़ ने किया।