
विशेष अनुष्ठान-शपथ ग्रहण समारोह
रायपुर।
तेरापंथ अमोलक भवन, रायपुर में समणी निर्देशिका कमलप्रज्ञा जी के सान्निध्य में दीपावली पर्व पर विशेष अनुष्ठान जप का आयोजन किया गया। समणीवृंद ने दीपावली का जैन धर्म में महत्त्व को समझाते हुए तपमय मनाने की प्रेरणा दी। अनुष्ठान के साथ ही टीपीएफ, रायपुर के नव मनोनीत अध्यक्ष तरुण नाहर ने अपनी कार्यसमिति के साथ शपथ ग्रहण की। साथ ही टीपीएफ की गतिविधियों की जानकारी दी। आयोजन में पूर्व जज गौतम चोरड़िया, सुनील जैन, बसंत गोयल, वीरेंद्र डागा ने अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त की पूर्व जज गौतम चोरड़िया का अभिनंदन तेरापंथी सभा की ओर से नवरतन डागा ने किया। संचालन कलश नाहर व आभार अरुण सिपानी द्वारा किया गया।