आजीवन संगीत रोलिंग शील्ड प्रतियोगिता

संस्थाएं

आजीवन संगीत रोलिंग शील्ड प्रतियोगिता

चेन्नई।
तेरापंथी सभा भवन, साहूकारपेट में ‘श्री बालचंद केशरीचंद भटेवरा आजीवन संगीत रोलिंग शील्ड प्रतियोगिता’ का आयोजन साध्वी डॉ0 मंगलप्रज्ञा जी के सान्निध्य में हुआ। जिसमें काफी सदस्यों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पूजा वैदमूथा, द्वितीय स्थान पर प्रवीण वैदमूथा एवं तृतीय स्थान पर प्रीति मूथा रही। इस आयोजन में तेरापंथी सभा के अध्यक्ष उगमराज सांड, मंत्री अशोक कुमार खतंग एवं सहमंत्री देवीलाल हिरण की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में सभी ने अच्छी संगीतमय प्रस्तुति दी। साध्वीवृंद द्वारा सामूहिक गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में साध्वी डॉ0 मंगलप्रज्ञा जी ने सभी के प्रति मंगलकामना करते हुए मंगलपाठ सुनाया।