कर्नाटक राज्य स्थापना दिवस

संस्थाएं

कर्नाटक राज्य स्थापना दिवस

टी-दासरहल्ली।
शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक संस्कृति पर सभी को गौरव की अनुभूति होती है। यहाँ सभी धर्मों के ऋषि-महर्षि संयम, सौहार्द व सद्भावना का उपदेश देते हैं। इस अवसर पर ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा भी कव्वाली की प्रस्तुति दी गई। प्रसंगवश साध्वीश्री जी ने कहा कि आज कर्नाटक राज्य स्थापना दिवस है। हम भी मंगलकामना करते हैं कि कर्नाटक की धरा पर सदाचार, सद्भावना व सौहार्द का भाव सदा बढ़ता रहे। तेरापंथ अध्यक्ष नवरतन गाँधी, पूर्व अध्यक्ष लादूलाल बाबेल, मंत्री प्रवीण बोहरा, पूर्व मंत्री कन्हैयालाल गाँधी, महिला मंडल से नेहा चावत, हंसा बाबेल, बावपृथक से राजेश मेहता, सुरेश, कमलेश ने भाव व्यक्त किए।