दो तीर्थ का आध्यात्मिक मिलन

संस्थाएं

दो तीर्थ का आध्यात्मिक मिलन

स्वादडी गाँव।
मेवाड़ राजस्थान के स्वादडी गाँव में 4 सिंघाड़ों का आध्यात्मिक मिलन हुआ। द्रुगति से लाडनूं से मुंबई की ओर विहाररत साध्वी जिनप्रभा जी आदि, साध्वी सुषमा कुमारी जी व साध्वी विमलप्रज्ञा जी, देवगढ़ से विहार कर टिकर गाँव की ओर प्रवर्धमान थे। वहीं मुनि यशवंत कुमार जी टेगी गाँव से विहार कर देवगढ़ की ओर पधार रहे थे। मार्गवर्ती गाँव स्वादडी में मुनिश्री और साध्वीवृंद का आध्यात्मिक मिलन हुआ। जैन धर्म के साधु और साध्वी इन दो तीर्थ के चरण सिंघाड़ों का सौहार्दपूर्ण आध्यात्मिक मिलन देख स्वादडी ग्रामवासी व सेवारत मुंबई व देवगढ़ श्रावक समाज अभिभूत था। इस अवसर पर अभातेयुप के साथी जितेश पोखरना सहित देवगढ़ का श्रावक समाज सक्रिय रूप से विहार सेवा में अपनी सेवाएँ दे रहा है।