दीक्षार्थी मुमुक्षु मुदित का मंगलभावना समारोह

संस्थाएं

दीक्षार्थी मुमुक्षु मुदित का मंगलभावना समारोह

वाशी।
मुमुक्षु मुदित का मंगलभावना समारोह तेरापंथ भवन, वाशी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी पंकजश्री जी के नमस्कार महामंत्र के साथ हुई। मंगलाचरण नेरुल महिला मंडल द्वारा किया गया। वाशी महिला मंडल एवं अनीता सियाल द्वारा विशेष गीतिका प्रस्तुत की गई। तेरापंथ सभा अध्यक्ष विनोद बाफना, तेयुप अध्यक्ष महावीर सोनी, भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन महामंत्री बाबूलाल बाफना, अभातेममं कार्यकारिणी सदस्य निर्मला चंडालिया, महिला मंडल संयोजिका अनीता चपलोत, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश बाफना, वरिष्ठ उपासक सोहनलाल कोठारी ने मंगलभावना प्रेषित की।
साध्वी ललिताश्री जी, साध्वी सम्यक्यशा जी ने भी आध्यात्मिक भावना प्रेषित की। साध्वी पंकजश्री जी ने कहा कि मुमुक्षु मुदित के जन्म के समय वे हरियाणा में विराज रहे थे, साध्वीश्री जी ने मुमुक्षु के प्रति आध्यात्मिक मंगलकामना की और मुमुक्षु के माता-पिता को खूब साधुवाद दिया। मुमुक्षु मुदित ने सभी से निवेदन किया कि दीक्षा दिवस के दिन आप सभी जन सिरियारी पधारें। कार्यक्रम का संचालन साध्वी शारदाप्रभा जी ने किया। वाशी, नेरुल, कोपरखैरने, नवी मुंबई श्रावक-श्राविका उपस्थित थे। कार्यक्रम सफल बनाने में तेरापंथ सभा मंत्री अर्जुन सोनी, तेयुप मंत्री महावीर हिरण, महिला मंडल संयोजिका इंदु बड़ाला का सहयोग रहा।