उड़ान वार्षिक उत्सव का आयोजन

संस्थाएं

उड़ान वार्षिक उत्सव का आयोजन

ठाणे।
शासनश्री साध्वी जिनरेखा जी के सान्निध्य में वार्षिक उत्सव मनाया गया। चारों क्षेत्र के सभी गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही। मुंबई ज्ञानशाला की आंचलिक संयोजिका अनीता परमार व विभागीय संयोजिका अंजू चौधरी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वीश्री द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई। सभी का स्वागत सीमा चोरड़िया ने किया। कार्यक्रम का संचालन परीक्षा विभाग की वीणा सेठिया ने किया। सभी बच्चें ने नाटक की प्रस्तुति दी। स्वागत गीत के द्वारा बच्चों ने सभी का स्वागत किया। फैंसी ड्रेस की सुंदर प्रस्तुति सभी बच्चों ने दी।
साध्वी जिनरेखा जी ने कहा कि माता-पिता संस्कारी होंगे तो बच्चे भी उनका अनुसरण करेंगे। बच्चे जैसा देखते हैं, वैसे ही करते हैं। साध्वीश्री जी का पूरा स्नेह और वात्सल्य ठाणे ज्ञानशाला को मिला। श्रेष्ठ ज्ञानार्थी आरव श्रीश्रीमाल और विधि कच्छारा को दिया गया। सम्मान पूर्व श्रेष्ठ ज्ञानार्थी लविषा दुगड़ ने किया। श्रेष्ठ अभिभावक पंकज बोथरा और हर्षा श्रीश्रीमाल को दिया गया। 100 प्रतिशत उपस्थिति नेत्रिका बोथरा, जूनियर साइंटिस्ट उत्कर्ष छाजेड़ का ज्ञानशाला में सम्मान किया गया। अनुशासन में श्रेष्ठ रचित बाफना, नक्ष श्रीश्रीमाल, हिमांशी हिंगड़, जीविका साबद्रा, मेहर सिंघवी, ऋषि चोरड़िया, अक्षत रांका सभी का सम्मान किया गया। मुख्य प्रशिक्षिका सुनीता बाफना ने 2021-22 की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मुख्य आंचलिक संयोजिका अनीता परमार बीवी बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा की। भिक्षु महाप्रज्ञ ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल श्रीश्रीमाल, ठाणे सभा अध्यक्ष रमेश सोनी, मंत्री नरेश बाफना सभी ने ज्ञानशाला के कार्यक्रम की प्रस्तुति के बारे में बताया। ज्ञानशाला संयोजक नीरज बोथरा ने सभी का आभार ज्ञापन किया।