स्वस्थ नारी से ही स्वस्थ परिवार का निर्माण

संस्थाएं

स्वस्थ नारी से ही स्वस्थ परिवार का निर्माण

बालोतरा।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं के तत्त्वावधान में निर्माण परियोजना के अंतर्गत घरों में काम करने वाली बहनों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और उनके सम्मान में कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बहनों द्वारा प्रेरणा गीत से किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला देवी संकलेचा ने अपने वक्तव्य के द्वारा सभी बहनों और अतिथियों का स्वागत किया। मंत्री संगीता बोथरा ने बताया कि इस कार्यक्रम में 15 होम हेल्पर्स बहनों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 श्यामा चौधरी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) द्वारा मासिक धर्म व गर्भावस्था के दौरान स्वच्छता का ध्यान रखते हुए कैसे अपने आपको स्वस्थ रखें व इस समय कौन सा आहार पौष्टिक होता है, इसका प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के राजनीतिक विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद चंद्रा बालड़ ने ‘बेटी बचाओ’ मिशन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में आने वाली सभी बहनों को मंडल द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। सभी ने तेममं को धन्यवाद दिया।
मुख्य अतिथि डॉ0 श्यामा चौधरी का भी तेममं द्वारा सम्मान किया गया। आभार ज्ञापन सहमंत्री रेखा बालड़ ने किया। मंत्री संगीता बोथरा द्वारा संचालन किया गया। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रानी बाफना, कोषाध्यक्ष उर्मिला सालेचा, निवर्तमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल, पूर्व परामर्शक कमलादेवी ओस्तवाल, देवी बाई छाजेड़, पूर्व अध्यक्ष सहित लगभग 80 बहनें उपस्थित थीं।