द पॉवर ऑफ पॉजिटिव’ विषय पर कार्यशाला

संस्थाएं

द पॉवर ऑफ पॉजिटिव’ विषय पर कार्यशाला

पर्वत पाटिया।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं द्वारा ‘द पॉवर ऑफ पॉजिटिव’ कार्यशाला का आयोजन साध्वी सम्यक्प्रभा जी के सान्निध्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री जी ने नमस्कार महामंत्र के द्वारा किया। महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत के द्वारा मंगलाचरण किया। महिला मंडल अध्यक्ष ललिता पारख ने सभी बहनों का स्वागत करते हुए सकारात्मक सोच के विषय में बताया। निवर्तमान अध्यक्ष कुसुम बोथरा ने सकारात्मक सोच विषय पर वक्तव्य प्रस्तुत किया। उदाहरणों के द्वारा समझाया।
साध्वी मलयप्रभा जी ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि सकारात्मक विचारों की कितनी बड़ी ताकत होती है। साध्वी सम्यक्प्रभा जी ने विशेष प्रेरणा पाथेय प्रदान किया और कहा कि परिवार में सकारात्मक सोच, सहनशीलता एवं धैर्य से घर को स्वर्ग बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन सुनीता पारख ने किया। आभार ज्ञापन मंत्री चेष्टा कदमालिया ने किया। कार्यक्रम में बहनों की अच्छी उपस्थिति रही। साध्वीश्री जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की एवं साध्वीश्री जी के मंगलपाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ।