परदेसी राजा का व्याख्यान एवं मंगल विहार

संस्थाएं

परदेसी राजा का व्याख्यान एवं मंगल विहार

वाशी।
साध्वी पंकजश्री जी का अणुव्रत सभागार, वाशी से मंगल विहार अशोक आच्छा के निवास स्थान पर हुआ। मंगलमय, सुखमय चातुर्मास पवन प्रवास संपन्न कर साध्वीश्री आचार्यप्रवर की आज्ञा से नवी मुंबई व मुंबई के आसपास के क्षेत्र मे विचरण करेंगी। विहार के पूर्व परदेसी राजा का प्रवचन हुआ। साध्वी पंकजश्री जी ने सभी के प्रति आध्यात्मिक मंगलकामनाएँ व्यक्त की। साध्वी ललिताश्री जी, साध्वी शारदाप्रभा जी, साध्वी सम्यक्तयशा जी ने भी मंगलकामना व्यक्त की। साध्वीश्री जी ने वाशी, नवी मुंबई श्रावक समाज की श्रद्धा भक्ति की सराहना करते हुए कहा कि संघ की हर संस्था ने आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़कर कर्म निर्जरा का अच्छा लाभ लिया। मंगल बेला में हुए इस विहार में समाज के सभी वर्गवेत्ता तेरापंथ सभा, तेयुप, महिला मंडल के सदस्यों की उपस्थिति रही।