साध्वीवृंद का आध्यात्मिक मिलन समारोह

संस्थाएं

साध्वीवृंद का आध्यात्मिक मिलन समारोह

जसोल।
शासनश्री साध्वी कमलप्रभा जी व साध्वी रतिप्रभा जी ने क्रमशः बालोतरा व असाड़ा से विहार कर जसोल में प्रवेश किया। जसोल में विराज रहे शासनश्री साध्वी सत्यप्रभा जी, शासनश्री साध्वी कमलप्रभा जी आदि व साध्वी रतिप्रभा जी, यानी तीनों सिंघाड़ों सहित 13 साध्वीवृंद का एक साथ आध्यात्मिक मिलन भगवान पैलेस जसोल में हुआ। बालोतरा, जसोल से श्रावक समाज ने इस आध्यात्मिक मिलन को निहारकर धन्यता का अनुभव किया। बाद में अरिहंत नगर स्थित शा, मूलचंद, गौतमचंद डूंगरचंद सालेचा निवास, भगवान पैलेस, जसोल में प्रवेश हुआ। साध्वीवृंद का स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिवांगी बुरड़ द्वारा भिक्षु अष्टकम् व सालेचा परिवार महिलाओं द्वारा व तेममं के स्वागत गीत से हुआ। कार्यक्रम में तेरापंथ सभा के अध्यक्ष उषभराज तातेड़, गौतमचंद सालेचा, डूंगरचंद सालेचा, सभा मंत्री कांतिलाल ढेलड़िया, सुरेश डोसी सहित वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। शासनश्री साध्वी सत्यप्रभा जी, शासनश्री साध्वी कमलप्रभा जी, साध्वी रतिप्रभा जी ने अपने विचार व्यक्त किए। साध्वी कलाप्रभा जी, साध्वी ध्यानप्रभा जी, साध्वी श्रुतप्रभा जी, साध्वी यशस्वीप्रभा जी, साध्वी पावनयशा जी सहित साध्वीवृंद ने गीतिका के माध्यम से अपने भाव रखे। कार्यक्रम का संचालन साध्वी यशस्वीप्रभा जी ने किया।