शपथ ग्रहण समारोह एवं मंत्र दीक्षा कार्यक्रम

संस्थाएं

शपथ ग्रहण समारोह एवं मंत्र दीक्षा कार्यक्रम

हासन (कर्नाटक)
बच्चों में सुसंस्कारों के बीजारोपण हेतु तेयुप ने मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया।
हासन में तेयुप की नई कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ सभा भवन में समायोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुई। कन्या मंडल के द्वारा मंगलाचरण किया गया। तत्पश्‍चात श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन तेयुप के उपाध्यक्ष नितेश सुराणा ने किया। तेयुप ने विजय गीत का संगान किया।
निवर्तमान अध्यक्ष महेश सुराणा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र गादिया को तेयुप, हासन के नए अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई। अध्यक्ष जितेंद्र गादिया ने अपनी नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नए अध्यक्ष जितेंद्र गादिया ने सबका स्वागत करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष महेश सुराणा का सम्मान किया और उनके कार्यों की सराहना की।
ममताबाई कोठारी ने ज्ञानशाला बच्चों को मंत्र दीक्षा दिलाते हुए मंत्र दीक्षा के महत्त्व के बारे में समझाया। लगभग 40 बच्चों को मंत्र दीक्षा दिलाई गई। तेयुप ने बच्चों को प्रोत्साहन हेतु उपहार भेंट किए।
इस अवसर पर महासभा सदस्य महावीर भंसाली, तेरापंथ सभा अध्यक्ष जयंतीलाल कोठारी, मंत्री सोहनराज तातेड़, अणुव्रत समिति अध्यक्ष चांदमल सुराणा, मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष देवराज पारलेचा, स्थानकवासी संघ के अध्यक्ष बसंत बोहरा, महिला मंडल अध्यक्ष संगीता कोठारी, मंत्री विनीता सुराणा, तेयुप उपाध्यक्ष नितेश सुराणा ने अपने विचार व्यक्‍त किए। मंत्री गौरव गुलगुलिया ने सभी का आभार व्यक्‍त किया। महेश सुराणा ने कार्यक्रम का संचालन किया।