रोलिंग शील्ड प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

रोलिंग शील्ड प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन

चेन्नई।
साध्वी डॉ0 मंगलप्रज्ञा जी के सान्निध्य में तेरापंथी सभा, चेन्नई के तत्त्वावधान में रात्रिकालीन कार्यक्रम में भंवरलाल, प्रकाशचंद मूथा आजीवन रोलिंग शील्ड प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। साध्वीश्री जी के मंगलाचरण के साथ प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। सभाध्यक्ष उगमराज सांड ने स्वागत स्वर प्रस्तुत किए। राजश्री डागा ने प्रतियोगिता के लिए नियम बताते हुए प्रतियोगिता का संचालन किया। संयोजिका कमला गेलड़ा ने संचालन में अच्छा सहयोग किया। कुल 8 ग्रुप बनाए गए। जिसमें वसंता बाबेल एवं सपना सेठिया प्रथम रहे। जिन्हें प्रायोजक प्रकाशचंद मूथा ने रोलिंग शील्ड व पारितोषिक देकर सम्मानित किया। द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता शकुंतला गेलडा एवं पिंकी गेलड़ा रही। तृतीय स्थान प्राप्त किया स्नेहलता पगारिया एवं पूजा वेद मूथा ने। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साध्वीश्री जी ने इसे एक कला बताते हुए कहा कि ज्ञानवर्धन की इस कला द्वारा सभी ज्ञानार्जन के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहें। सभा की ओर से प्रतियोगिता के संयोजक मनोज डूंगरवाल ने कार्यक्रम आयोजना की व्यवस्था बनाई।