उत्सव रिश्तों का-प्रेम देवरानी-जेठानी का

संस्थाएं

उत्सव रिश्तों का-प्रेम देवरानी-जेठानी का

कोटा।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं, कोटा द्वारा देवरानी-जेठानी कार्यशाला साध्वी अणिमाश्री जी के सान्निध्य में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिटो अध्यक्ष अनिता जैन एवं मुख्य वक्ता इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर प्रज्ञा मेहता रही। महिला मंडल अध्यक्ष उषा बाफना द्वारा स्वागत वक्तव्य दिया गया। साध्वी अणिमाश्री जी ने देवरानी-जेठानी रिश्ते को कैसे मधुर बनाएँ व कैसे लंबे समय तक रिश्ते बनाए रखें, इस पर अपना उद्बोधन दिया।
प्रतियोगिता में कुल 15 देवरानी-जेठानी जोड़ों ने भाग लिया। प्रथम विजेता जोड़ी राजश्री सुराणा एवं शीतल सुराणा रहे। द्वितीय स्थान पर रेनू दुगड़ एवं जयश्री दुगड़ रहे। अधिकतम समय 43 वर्ष से साथ में रह रहे हीरावत परिवार की 2 देवरानी-जेठानी जोड़ी को सम्मानित किया गया। 15 वर्ष तक साथ में रह रहे जोड़ों को भी सम्मानित किया गया। पुरस्कार के प्रायोजक महिला मंडल की सुशीला ठाकुर गोता रहे। कार्यक्रम का संयोजन रुचि जैन, सुरेखा जैन, अन्नू जैन एवं अंजू जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन रुचि जैन व अन्नू जैन ने किया। अंत में महिला मंडल की मंत्री सुनीता जैन ने आभार व्यक्त किया।