मंगलभावना समारोह एवं विहार

संस्थाएं

मंगलभावना समारोह एवं विहार

भीलवाड़ा।
मुनि पारस कुमार जी, मुनि शांतिप्रिय जी का प्रज्ञा भारती महावीर कॉलोनी से अनिल चोरड़िया के निवास महावीर कॉलोनी एवं साध्वी डॉ0 परमयशा जी का तेरापंथ भवन नागौरी गार्डन से शंकरलाल पितलिया के निवास कांचीपुरम में मंगल विहार हुआ। मुनि पारस कुमार जी ने सभी के प्रति आध्यात्मिक मंगलकामनाएँ व्यक्त की। मुनि शांति कुमार जी ने कहा कि श्रावक-श्राविकाएँ अधिक से अधिक धर्म, ध्यान, त्याग, तपस्या, स्वाध्याय करते हुए समय का सदुपयोग करें।
साध्वी डॉ0 परमयशा जी ने कहा कि आचार्यश्री की आज्ञा से अहमदाबाद से भीलवाड़ा आए। भीलवाड़ावासियों का सौभाग्य है कि उन्हें दो चातुर्मास मिले इसलिए चार तीर्थ का लाभ मिला। सहवर्ती साध्वी विनम्रयशा जी, साध्वी मुक्ताप्रभा जी, साध्वी कुमुदप्रभा जी तीनों का अनन्य सहयोग रहा। साध्वी डॉ0 परमयशा जी के सान्निध्य में मंगलभावना कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंगलभावना कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष जसराज चोरड़िया, महिला मंडल अध्यक्षा मीना बाबेल, अणुव्रत समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्मल गोखरू, वरिष्ठ श्रावक नवरतनमल झाबक, तेयुप अध्यक्ष कमलेश सिरोहिया सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं सदस्यों ने मंगलभावों की अभिव्यक्ति दी।
भिक्षु भजन मंडली, तेरापंथ कन्या मंडल एवं तेरापंथ महिला मंडल की बहनों द्वारा गीतिका का संगान किया गया। युवती बहनों द्वारा साध्वी समुदाय की विशेषताओं को दर्शाता लघु संवाद प्रस्तुत किया। 2022 के चातुर्मास कार्यक्रम की झलकियाँ प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई। कार्यक्रम का मंगलाचरण माणक दुगड़ ने किया। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री योगेश चंडालिया ने किया। आभार सभा सहमंत्री सुशील आच्छा ने किया।