‘सत्य की जीवंत प्रस्तुति’ नाटक का मंचन

संस्थाएं

‘सत्य की जीवंत प्रस्तुति’ नाटक का मंचन

आर0आर0 नगर।
शासनश्री साध्वी शिवमाला जी द्वारा लिखित नाटिका सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र को आरआर नगर महिला मंडल की बहनों ने रोचक एवं भावनात्मक ‘सत्य की जीवंत प्रस्तुति’ नाटक के रूप में प्रस्तुत किया। महिला मंडल अध्यक्षा लता बाफना ने सबका स्वागत किया। मंत्री सीमा छाजेड़ ने प्रारंभिक संचालन कर नाटक की सह-संयोजिका पूनम दुगड़ को संचालन हेतु आमंत्रित किया। इस नाटक के विभिन्न किरदार निभाए-शिप्रा कोठारी, पूजा पटावरी, कविता बैद, आर्या संचेती, हेमलता सुराणा, प्रियंका कोठारी, मधु कोठारी, सपना तातेड़, प्रिया छाजेड़, दीपिका दुगड़, प्रमिला छाजेड़, संगीता डागा, किरण मेहता, अनु कोठारी, पद्मा मेहतर ने। संयोजिका मंजु बोथरा और सह-संयोजिका पूनम दुगड़ का नाटक की तैयारी में पूरा श्रम रहा।