आध्यात्मिक मिलन समारोह का आयोजन

संस्थाएं

आध्यात्मिक मिलन समारोह का आयोजन

पाली।
साध्वी पावनप्रभा जी, साध्वी प्रांजलप्रभा जी आदि साध्वियों का मुनि तत्त्व रुचि जी, मुनि सुमति कुमार जी आदि संतों व साध्वी गुप्तिश्री जी साध्वियों से मिलन हुआ। पाली शहर में समदड़ी की ओर विहाररत साध्वी पावनप्रभा जी, साध्वी प्रांजलप्रभा जी पाली पधारे। इस अवसर पर पाली में विराजित मुनि तत्त्वरुचि जी, बालोतरा की ओर से विहाररत मुनि सुमति कुमार जी आदि व साध्वी गुप्तिप्रभा जी से आध्यात्मिक मिलन हुआ। जैन धर्म के साधु और साध्वी इन दो तीर्थ के 5 सिंघाड़ों का सौहार्दपूर्ण आध्यात्मिक मिलन देख पाली के विहार सेवारत श्रावक समाज अभिभूत था।