
दीक्षार्थी खुशबू कोचर का मंगलभावना समारोह
राजाराजेश्वरी नगर, बैंगलोर।
मुमुक्षु खुशबू कोचर को सिरियारी में दीक्षा प्रदान करने की आज्ञा की घोषणा के साथ ही पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई। दीक्षार्थिनी बहन खुशबू कोचन के उज्ज्वल आध्यात्मिक भविष्य की मंगलभावना व्यक्त करते हुए आर0आर0 नगर सभा भवन में मंगलभावना समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसी स्वर संगम की बहनों द्वारा मंगलाचरण से हुआ। सभाध्यक्ष छतर सेठिया, तेयुप के मंत्री विपुल पितलिया, महिला मंडल अध्यक्ष लता बाफना, अभातेममं कार्यकारिणी सदस्य मधु कटारिया, सरोज बैद, हेमलता सुराणा सभी ने अपनी भावनाओं से दीक्षार्थी बहन की संयम यात्रा के लिए शुभ भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित की।
मुमुक्षु बहन खुशबू कोचर ने दीक्षा की आज्ञा प्रदान करने हेतु आचार्यश्री महाश्रमण जी के प्रति अनंत कृतज्ञता ज्ञापित की तथा आर0आर0 नगर के संपूर्ण समाज से प्राप्त प्रेम एवं अपनापन के लिए सभी को साधुवाद दिया। तथा महिला मंडल की बहनों के साथ अपने सुखद अनुभवों को साझा किया। तीनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अभिनंदन पत्र द्वारा सम्मान किया। महिला मंडल के उपाध्यक्ष शोभा बोथरा ने संचालन किया। मंत्री सीमा छाजेड़ ने आभार ज्ञापित किया।