उत्सव रिश्तों का कार्यशाला

संस्थाएं

उत्सव रिश्तों का कार्यशाला

राउरकेला।
तेरापंथ भवन में तेरस की गोष्ठी रखी गई। बहनों ने नमस्कार महामंत्र से शुरुआत की। तत्पश्चात सभी ने मिलकर स्वामी जी की गीतिकाओं का संगान किया। इसके बाद कार्यशाला रखी गई। उत्सव रिश्तों का, प्रेम देवरानी जेठानी का। बहनों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपने निजी अनुभव साझा किए। खट्टे-मीठे अनुभवों की रोचक बातें बताई। सभी ने देवरानी-जेठानी के साथ रहने में लाभ ही ज्यादा बताए और प्यार के साथ नोक-झोंक होना भी स्वाभाविक बताया। सभी को मनोरंजक गेम भी खिलाए गए।विजेता जोड़ी को सम्मानित किया गया। कार्यशाला का संयोजन संगीता दुगड़ ने और आभार ज्ञापन सचिव विनीता जैन ने किया। अध्यक्ष सरोज गोलछा ने सभी बहनों को संबोधित किया और आगे भी कार्यशाला में आने के लिए प्रेरित किया।