उम्मीद बेहतर कल की कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

उम्मीद बेहतर कल की कार्यशाला का आयोजन

बालोतरा।
अभातेममं के निर्देशानुसार निर्माण कार्यशाला के अंतर्गत ‘उम्मीद एक बेहतर कल की वर्कशॉप’ का दूसरा चरण तेममं द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय इंदिरा गांधी नगर, बालोतरा में किया गया। मंत्री संगीता बोथरा ने बताया कि महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला देवी संकलेचा के द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यशाला का प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 165 बच्चे उपस्थित हुए। पूर्व परामर्शक कमला देवी ओस्तवाल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। निवर्तमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल ने नशामुक्ति के बारे में विचार व्यक्त किए।
पूर्व निर्देशानुसार रमन और गोपाल दो बच्चों ने ईमानदारी और परोपकार के बारे में स्वयं तैयारी करके कहानी के माध्यम से विचार व्यक्त किए। दोनों बच्चों को सम्मानित किया गया। सहमंत्री रेखा बालड़ ने पंडित जवाहर नेहरू के बारे में बच्चों को बताया एवं प्रश्न-उत्तर पूछे गए। विद्यालय के प्रिंसिपल समयसिंह गुर्जर ने अभातेममं के कार्यक्रम की प्रशंसा की। पार्षद रामेश्वर प्रजापत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कन्या मंडल संयोजिका साक्षी वैद्य मेहता ने आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल मंत्री संगीता बोथरा ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष चंद्रा बालड़, सहमंत्री इंदु भंसाली, कन्या मंडल सह-संयोजिका मनीषा ओस्तवाल भी उपस्थित थे।